
तेज रफ्तार ईको का कहर (IMG: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना कोतवाली क्षेत्र के परी ढाबा के पास रविवार को रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ईको कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान परी ढाबा के पास सड़क पार करते समय रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
देशभर में रावण दहन, लेकिन बदायूं में होती है पूजा! जानें शिवभक्त रावण के मंदिर का रहस्य
हादसे में घायल युवकों की पहचान करन (20 वर्ष), पुत्र पप्पू कश्यप, निवासी मोहल्ला कबूलपुरा, थाना कोतवाली और विक्रम (25 वर्ष), पुत्र विजय, निवासी असरा आवास, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल बदायूं ले गए। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।
जरूरी काम से निकला था अमन, रास्ते में मौत ने घेरा! बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद ईको कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक तथा वाहन की तलाश की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 20 October 2026, 6:29 PM IST