
युवक का पेड़ पर लटका मिला शव (Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अमरूद के बाग की रखवाली करने गए 35 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान होराम सिंह पुत्र नरेशपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, होराम सिंह पिछले दिन सुबह अपने अमरूद के बाग की रखवाली करने के लिए गांव के जंगल की ओर गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे दिन आसपास के इलाकों और जंगल में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
बदायूं में चोर बेखौफ, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए
अगली सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान होराम सिंह के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
बदायूं में पुलिस और 25 हजार के इनामी गौकश के बीच मुठभेड़, बदमाश और दरोगा दोनों घायल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर अलापुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
Location : Budaun
Published : 24 September 2026, 1:33 PM IST