BRICS Summit: ब्रिक्स से पहले दिल्ली की दीवारों पर कौन लिख रहा था नारे? Delhi Police ने खोला बड़ा राज

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर SFJ समर्थित कथित नारे लिखने के मामले में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मास्टरमाइंड विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 September 2026, 12:47 PM IST

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के समर्थन में कथित तौर पर दीवारों पर नारे लिखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था।

विदेश से फंडिंग लेकर गतिविधियां चलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विदेश में मौजूद हैंडलर के संपर्क में था और कथित तौर पर उसे विदेश से आर्थिक मदद मिल रही थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी भारत में SFJ से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई थी सुरक्षा

यह मामला स्पेशल सेल थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 206/26 से जुड़ा है। ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर थीं।

इसी दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दीवारों पर सम्मेलन विरोधी और कथित आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की।

सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं पूरा नेटवर्क

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नारे लिखने की साजिश के पीछे कितने लोग शामिल थे और क्या इसका कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

जांच एजेंसियां विदेश से संपर्क, फंडिंग के स्रोत और दिल्ली में कथित गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Location :  New Delhi

Published :  12 September 2026, 12:47 PM IST