
मुस्लिम युवती को झांसा देकर बनाए अवैध संबंध (Img: AI Generated Image)
Bareilly: इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने अपने परिचित मोहित कुमार कन्नौजिया पर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि करीब छह साल तक आरोपी उसे शादी का भरोसा देता रहा।
अब आरोप है कि निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 8 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत SSP से कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, बारादरी के जगतपुर निवासी मोहित कुमार कन्नौजिया लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान निजी फोटो व वीडियो तैयार कर लिए। पीड़िता का कहना है कि लंबे समय तक वह शादी होने की उम्मीद में चुप रही, लेकिन बाद में हालात बदल गए। आरोप है कि 5 अप्रैल की रात आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- देवरिया में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, बैंक के सामने से पुलिस ने दबोचा; मुखबिर की सूचना पर एक्शन
युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार, इन धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका आरोप है कि निजी तस्वीरों और वीडियो को अब दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
मामले में एक और अहम बात सामने आई है। युवती का कहना है कि शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच 13 जुलाई 2026 को कचहरी में नोटरी समझौतानामा भी हुआ था। पीड़िता का दावा है कि समझौते के बावजूद आरोपी अब शादी से पीछे हट रहा है। युवती ने आर्थिक शोषण का आरोप भी लगाया है। उसके मुताबिक, आरोपी ने उससे करीब दो लाख रुपये नकद लिए। इसके अलावा उसके बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए। अब निजी फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर कथित तौर पर 8 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है।
ये भी पढ़ें- पहले पति से बेवफाई करके दूसरे से की शादी, अब दूसरे ने दिया धोखा तो 13 साल के बेटे के साथ…
पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया है। शिकायत में मोहित के मामा लक्ष्मी नारायण, मां बिरजा देवी और बहन शशि कन्नौजिया के नाम का जिक्र किया गया है। युवती का कहना है कि उसे और उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। इसी वजह से उसने SSP अनुराग आर्य से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखकर कार्रवाई की मांग की है।
Location : Bareilly
Published : 10 August 2026, 5:29 PM IST