मासूमों के सिर से उठा पिता का साया! बरेली में घरेलू विवाद के बाद फंदे पर झूले फैक्ट्री कर्मी की मौत से कोहराम

पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गए फैक्ट्री कर्मचारी विशाल शर्मा के साथ ऐसा क्या हुआ कि परिवार को अस्पताल पहुंचना पड़ा? उपचार के दौरान उनकी मौत से पत्नी और दो बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 October 2026, 8:48 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी से कहासुनी के बाद बेल्ट से फंदा लगाने का प्रयास करने वाले फैक्ट्री कर्मचारी विशाल शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत से पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चले गए विशाल

जानकारी के मुताबिक, सिरौली थाना क्षेत्र के व्योधनखुर्द गांव के रहने वाले विशाल शर्मा सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में अपने फूफा के घर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे विशाल और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद विशाल कमरे में चले गए।

Crime News: बदायूं के सचिन की बरेली में संदिग्ध मौत, पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

पत्नी ने देखा तो मचाया शोर

बताया गया कि कमरे में जाने के बाद विशाल ने बेल्ट का फंदा बनाया और कुंडे से लटकने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी पत्नी की नजर उन पर पड़ गई। उन्हें इस हालत में देखकर पत्नी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और विशाल को नीचे उतारा। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

ईएसआई अस्पताल से निजी अस्पताल किया गया रेफर

परिजन विशाल को पहले कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय (ईएसआई अस्पताल) ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बरेली के बहेड़ी में दर्दनाक हादसा: सांप के काटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घरेलू विवाद के बाद हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Location :  Bareilly

Published :  15 October 2026, 8:48 PM IST