खुशियों का सफर कैसे बना मौत का मंजर? शादी की सालगिरह से लौटते ही उजड़ गया पूरा परिवार!

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे और छह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह सभी लोग शादी की सालगिरह से लौट रहे थे। हादसे ने पूरे मलकासांड गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 June 2026, 4:31 PM IST

Barabanki: बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के मलकासांड गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की सालगिरह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। इस दर्दनाक हादसे में मां, बेटा और एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

शादी की सालगिरह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मलकासांड गांव निवासी निर्मल अपनी छह वर्षीय बेटी नैना के साथ लखनऊ के हरिदासखेड़ा गांव में आयोजित एक शादी की सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी विजेंद्र (28) और उनकी मां सुधा (50) भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सभी लोग दो बाइक से घर लौट रहे थे। विजेंद्र अपनी बाइक पर मां सुधा और मासूम नैना को बैठाकर लौट रहे थे, जबकि निर्मल दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली तीन जिंदगियां

देवा-चिनहट मार्ग पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर ने अचानक मोड़ लिया, जिससे सामने चल रही बाइक संभल नहीं पाई और ट्रॉली की चपेट में आ गई।

हादसा इतना भीषण था कि विजेंद्र, उनकी मां सुधा और छह वर्षीय नैना की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनभद्र में सनसनीखेज हत्या; ठेमा नदी पुल के नीचे युवक की मिली लाश, पुलिस ने दर्ज की FIR

मौके पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम

घटना के बाद पीछे आ रहे निर्मल जब मौके पर पहुंचे तो अपनी बेटी को सड़क पर मृत देखकर बदहवास हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन दर्द इतना गहरा था कि हर कोई स्तब्ध रह गया।

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मलकासांड में मातम छा गया। घरों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सिर्फ शादी खत्म करने की इच्छा रखना ‘म्यूचुअल कंसेंट’ नहीं, फैमिली कोर्ट के फैसले पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

पुलिस जांच में जुटी

देवा थाना प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Barabanki

Published :  10 June 2026, 4:31 PM IST