बैंक की सील टूटी, रात में हुआ कब्जा… बरेली में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बरेली में करोड़ों के लोन डिफॉल्ट के बाद सील किए गए हेलो कैफे एंड बार पर संचालकों ने ताला तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से मारपीट भी की गई। मामले में 15-16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और बैंक दोबारा कार्रवाई की तैयारी में है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 April 2026, 2:53 PM IST

Bareilly: बरेली के ग्रीन पार्क हरुनगला इलाके में स्थित हैलो कैफे एंड बार का मामला सामने आया है। बार संचालकों ने आशीष रायल टॉवर की संपत्ति खरीदने के लिए करीब 3.24 करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह लोन बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक से लिया गया था। लेकिन जब ईएमआई का भुगतान नहीं हुआ, तो बैंक ने कार्रवाई शुरू की और नोटिस जारी किया।

9 मार्च को हुई थी सीलिंग

लगातार डिफॉल्ट के बाद 9 मार्च को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बैंक ने इस संपत्ति को सील कर अपने कब्जे में ले लिया था। यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई थी, ताकि आगे नीलामी कर बैंक अपनी रकम वसूल सके।

रात में टूटा ताला, फिर शुरू हुआ खेल

आरोप है कि 31 मार्च की रात और 1 अप्रैल की तड़के करीब 2 बजे संचालकों ने 15-16 लोगों के साथ मिलकर बैंक द्वारा लगाए गए ताले और सील को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा अवैध कब्जा कर लिया और हैलो कैफे एंड को फिर से चालू कर दिया।

एक ही दिन में बरपा तीन कहर: पेड़, खंभा और सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां; रायबरेली में मातम का मंजर

सुरक्षा कर्मियों से मारपीट

घटना के दौरान मौके पर निगरानी कर रही एजेंसी के तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें मौके से भगा दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

नीलामी पर लगा ब्रेक

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस संपत्ति की नीलामी 4 अप्रैल को तय की थी, लेकिन अवैध कब्जे के चलते यह प्रक्रिया रोकनी पड़ी। अब बैंक दोबारा कब्जा लेने की तैयारी में है और जल्द ही नीलामी की नई तारीख तय की जाएगी।

बरेली में डीएम-सीएमओ का बड़ा एक्शन: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेड, एक सील… सामने आई स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

केस दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी

इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक दोनों की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बार संचालकों समेत 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  11 April 2026, 2:53 PM IST