घर में छाया मातम, रक्षाबंधन से पहले उजड़ी खुशियां; करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय मुकेश नट की मौत हो गई। वह कुंवर सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर काम करता था। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 August 2026, 5:23 PM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के थुंबा मोहन गांव के शाहपुर नट मौजा निवासी 24 वर्षीय युवक की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।

मिठाई की दुकान पर काम करने के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, मुकेश नट रविवार सुबह करीब छह बजे मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ballia News: घर से बाजार निकलीं 3 बच्चियां, सैकड़ों KM दूर जबलपुर में मिलीं! आखिर कैसे पहुंचीं वहां?

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मुकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Ballia: जेएनसीयू में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बताया गया कि मुकेश की शादी वर्ष 2022 में मनिता (22) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—तीन वर्षीय अभिषेक और दो वर्षीय सोनम। युवक की मौत के बाद पत्नी मनिता, मां सुनीता और पिता शिवजी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि अचानक हुए हादसे से सभी सदमे में हैं।

Location :  Ballia

Published :  16 August 2026, 5:20 PM IST