
कंटेनर से 24 गोवंश बरामद (Img: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार, 11 अक्टूबर को पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर से 24 बैल बरामद किए। बैलों को वाहन में निर्दयतापूर्वक बांधकर ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने सभी को मुक्त कराकर कंटेनर कब्जे में ले लिया, जबकि चालक और उसके साथी फरार हो गए।
उपनिरीक्षक शशांक पांडेय पुलिस टीम के साथ भरौली-बक्सर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भावरकोल की ओर से आ रहा कंटेनर पुलिस को देखकर रुक गया। पुलिस को पास आते देख चालक और उसके साथी भाग निकले। तलाशी में कंटेनर से 24 बैल मिले।
बलिया में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
कंटेनर का पंजीकरण नंबर UP71AT0098 है। ई-चालान ऐप के अनुसार वाहन स्वामी का नाम अंजू अली, पत्नी मंजूर अली, निवासी गाजीपुर फतेहपुर, जनपद फतेहपुर दर्ज है।
बलिया और देवरिया दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, दिवंगत नेताओं के परिजनों से करेंगे मुलाकात
पुलिस ने नरही थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में वाहन स्वामी, अज्ञात चालक और उसके साथियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Location : Ballia
Published : 12 October 2026, 3:02 PM IST
Topics : 24 Cattle Recovered Animal cruelty act Ballia News Cattle Smuggling Cow Slaughter Prevention Act