
मडुआ की रोटी खाने से 25 से ज्यादा महिलाओं की तबीयत बिगड़ी (img: Dynamite news)
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में मडुआ के आटे की रोटी खाने के बाद दो दर्जन से अधिक महिलाओं की तबीयत अचानक खराब हो गई। उल्टी, पेट दर्द और अन्य शिकायतों के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जितिया पर्व से पहले मडुवा की रोटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार महिलाओ का हाल जानने जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह पहुंचे जिला अस्पताल जिलाधिकारी ने कहा अब तक 37 ब्रती महिलाये जिला अस्पताल में भर्ती 2 बुजुर्ग महिलाओ की हालत नाजुक ।जांच और मेडिकल टीम गांव के लिए रवाना ।जांच में दोषी पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खंभे पर चढ़े सोनू से हाथापाई, फिर लाठी-डंडों से हमला: बलिया के सेमरी में पटीदारों की बर्बरता
जानकारी के मुताबिक, जितिया व्रत से एक दिन पहले मडुआ के आटे की रोटी खाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत छाता गांव की कई महिलाओं ने भी मडुआ के आटे की रोटी खाई थी। रोटी खाने के कुछ समय बाद महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
बताया जा रहा है कि बीमार हुई महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने मडुआ का आटा एक ही दुकान से खरीदा था। इसी वजह से खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं की तबीयत खराब होने को लेकर खाद्य सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
Railway Special: बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बलिया और गाजीपुर के रास्ते तय होगा सफर
महिलाओं की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी कॉल कर अतिरिक्त चिकित्सकीय टीमों को भी इलाज में लगाया।
जिला अस्पताल के सीएमएस सुजीत कुमार यादव ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की कई टीमें तैनात हैं। महिलाओं की तबीयत खराब होने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Location : Ballia
Published : 2 October 2026, 5:57 PM IST