Murder in Ballia: न बंदूक, न चाकू, फिर भी इस तरह कर डाली हत्या; पुलिस ने भी दबोचा कुछ अलग तरीके से

बलिया में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में बरामद बांस के डंडे ने मामले की जांच को एक अहम सुराग दिया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 25 August 2026, 5:23 PM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गड़वार थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नामजद दोनों आरोपी रतसड़-जनऊपुर मार्ग पर तिराहे के पास पुलिया के नजदीक मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।

Ballia News: एक तरफ पत्नी की दूसरी शादी का आरोप, दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का दावा… टावर पर चढ़ा धनजी

सुबह साढ़े चार बजे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी हरपुर बगइचा, थाना सुखपुरा और रोहित राजभर उर्फ रोहित कुमार पुत्र बुटन राजभर, निवासी भरखरा, थाना सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की गई।

घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी को मामले की विवेचना में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Ballia News: घर से बाजार निकलीं 3 बच्चियां, सैकड़ों KM दूर जबलपुर में मिलीं! आखिर कैसे पहुंचीं वहां?

बीएनएस की इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 213/2026 दर्ज है। मामले में धारा 109(1), 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ballia

Published :  25 August 2026, 5:23 PM IST