
न्याय की मांग को लेकर उबला आक्रोश
Mainpuri: जिले में हाल ही में सामने आए एक दुष्कर्म और आत्महत्या मामले ने अब सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है। पीड़िता के परिजनों को अब तक न्याय न मिलने से आक्रोशित कश्यप समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल है, और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कुछ समय पहले मैनपुरी में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कथित घटना हुई थी। परिवारवालों का आरोप है कि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपियों को सजा दिलाने में टालमटोल की गई। इसी मानसिक पीड़ा में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
न्याय की मांग को लेकर उबला आक्रोश
कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर मैनपुरी प्रशासन ने पीड़िता को न्याय नहीं दिलाया और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ताला जड़ देंगे।
मैनपुरी न्यायिक कोर्ट में वकीलों का हंगामा, इस बात को लेकर बढ़ा बवाल, जानें पूरा मामला
शुक्रवार को तिकोनिया पार्क, कलेक्ट्रेट मैनपुरी पर कश्यप समाज के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने में कश्यप समाज के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी "पीड़िता को न्याय दो", "दोषियों को फांसी दो", "प्रशासन होश में आओ" जैसे नारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई, जो अपने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर न्याय की मांग कर रही थीं।
UP Crime: मैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार
धरना प्रदर्शन को देखते हुए मैनपुरी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अंदर घुसने नहीं दिया गया, जिसके चलते कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
Location : Mainpuri
Published : 12 September 2025, 12:38 PM IST