जिस आंगन में गूंजने वाले थे भजन, वहां गूंज उठीं अपनों की चीखें: अमेठी में कलश यात्रा से पहले बेटे की लाश देख मां बेसुध

उत्तर प्रदेश के अमेठी में धार्मिक आयोजन की तैयारियों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया। जिस घर में उत्सव की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक ऐसा माहौल बन गया कि खुशियां गम में बदल गईं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 2:22 PM IST

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रामकथा के आयोजन की तैयारियों के बीच गुरुवार को एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कलश यात्रा के पहले ही 33 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को सुबह उसके ही घर के बेडरूम में छत की कुंडी से लटकता मिला। युवक के शव मिलने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

भागवत कथा के आयोजन के लिए मुंबई से आया था घर

जानकारी के मुताबिक, मनोज कुमार पांडेय (33) पुत्र राम अभिलाख पांडेय खेदा पुन्नपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी पत्नी वंदना के साथ मुंबई में रहते थे। परिवार में आयोजित भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह घर आए हुए थे। गुरुवार सुबह कथा की कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। 

Amethi News: 24 साल की उम्र में हत्या के मुकदमे से शुरू हुआ अपराध का सफर, 18 साल बाद गैंगस्टर एक्ट में साथी समेत गिरफ्तार

इसी दौरान सुबह घर के बेडरूम में मनोज का शव छत की कुंडी से लटका मिला। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में आ गए। जिस घर में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल था, वहां चीख-पुकार मच गई।

अमेठी में शोभायात्रा की तैयारियों के बीच मचा कोहराम (Img: Dynamite News)

पत्नी और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए मनोज

मनोज अपने पीछे पत्नी वंदना, मां सुशीला और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी की उम्र पांच वर्ष और दूसरी की उम्र तीन वर्ष बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी परिवार के घर पहुंचने लगे। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Amethi Crime: दो दिन से लापता 45 वर्षीय राममनोहर का शव गोमती नदी में मिला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलने पर संग्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Location :  Amethi

Published :  12 November 2026, 2:22 PM IST