
किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना (फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: नौतनवा तहसील के खालिकगढ़ गाँव के किसानों ने समरधीरा स्थित चकबंदी कार्यालय पर विभाग द्वारा किये जा रहे अनियमितता के विरोध में जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए, किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
धरने पर बैठे किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। किसानों का कहना है कि चकबंदी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आत्महत्या या कुछ और? महराजगंज में नहर के रेगुलेटर से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
धरने पर बैठे किसानों ने चक बंदी प्रक्रिया में कब्जा परिवर्तन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने, प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित करके नये नक्शे व पुराने नक्शे खसरा खतौनी को मिलाकर जो विसंगति हो रही है उसे किसानों की सहमति से दूर किया जाए, किसानों ने सभी समस्यायों पर मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा गाँव में बैठक सुनवाई की मांग रखी, जाँच टीम गठित कर दोषियों पर कारवाई की मांग के साथ अन्य कई मांगे विभाग के सामने रखी!
खालिकगढ़ गाँव में चकबंदी प्रक्रिया में हैरान करने वाला प्रक्ररण सामने आया है, एक किसान पाना देवी के पक्के मकान के रास्ते विभाग के चकमार्ग का खूंटा गाड़ दिया, जिससे परिवार परेशान है! वही अखिलेश, पांचू, सूतूर, श्यामकरन, अर्जुन, शीला आदि किसानों का उड़ान चक, रकबा कम मिलने की शिकायत है!
इस मामले में CO चकबंदी अमरेश चंद्र ने बताया कि खालिकगढ़ गाँव में जाकर कल किसानों को उनकी समस्यायों को दूर करने का आश्वसन दिया गया था, लेकिन कुछ लोग पैमाइश को स्थगित करने की मांग कर रहे जो मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं आता! आज कुछ किसान धरने पर बैठ गए, उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है!
Location : Maharajganj
Published : 19 June 2026, 3:12 PM IST
Topics : Farmers Protest kisan news land dispute Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Uttar Pradesh News