“पापा, मैं उसी से शादी करूंगी…” बेटी के इन शब्दों ने पिता को बना दिया कातिल

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी 21 वर्षीय बेटी को पिता खेत पर ले गया, गला दबाकर हत्या कर दी और शव गड्ढे में दफना दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 11:15 AM IST
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में एक पिता ने कथित सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी बात से नाराज पिता ने बेटी को खेत पर ले जाकर गला दबाकर मार डाला और शव को गड्ढे में दबा दिया।

प्रेम संबंध से नाराज था परिवार

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी शिवानी का गांव के ही एक सजातीय युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। शिवानी को घर में कड़ी निगरानी में रखा जाने लगा, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। उसने परिवार से साफ कह दिया था कि वह शादी करेगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से ही करेगी। बेटी की इसी जिद से पिता बेहद नाराज था।

बहाने से खेत ले जाकर की हत्या

बताया जा रहा है कि 17 मई 2026 की शाम पूरन सिंह बेटी शिवानी को किसी काम का बहाना बनाकर खेत पर ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खेत में गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। घर लौटने के बाद उसने परिवार और गांव वालों को गुमराह करने की कोशिश की।

ग्रामीणों के शक से खुला राज

दो दिन बाद जब शिवानी अचानक गायब दिखी तो गांव में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को बीमारी से मौत की कहानी सुनाता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

खेत से बरामद हुआ शव

Location :  Aligarh

Published :  20 May 2026, 11:15 AM IST