
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Img: Google)
Agra: आगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान एक बार फिर नकल का मामला सामने आया है। सोमवार को सचल दल की जांच में एक कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी गई, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
निरीक्षण के दौरान कुल 11 महाविद्यालयों की जांच की गई, जिसमें पंडित जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय, डबरई में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद सचल दल ने विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल संबंधित महाविद्यालय में एक पर्यवेक्षक (Supervisor) की तैनाती कर दी गई है, ताकि आगे किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।
अमरूद के बाग में छिपा था आरोपी, पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां; फिर हुआ ऐसा अंजाम
यह पहली बार नहीं है जब आगरा विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले शनिवार को हुए निरीक्षण में भी तीन महाविद्यालयों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं। बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। वहीं, माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्थिति और भी खराब पाई गई, जहां परीक्षा के दौरान मुख्य गेट बंद था और कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित मिले।
इन सभी मामलों में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी और संबंधित कॉलेजों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
Maharajganj: वीडियो शूटिंग बनी झगड़े की वजह, फरूआही नाच में जमकर मारपीट
लगातार सामने आ रहे नकल के मामलों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों के बीच भी इसको लेकर चिंता बढ़ रही है। परीक्षा नियंत्रक ने दोहराया है कि नकल करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी रिपोर्टों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय कर रहा है।
Location : Agra
Published : 19 May 2026, 12:11 PM IST