
प्रतीकात्मक छवि (Img: Pinterest)
Agra: उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में 8 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में, पॉक्सो (POSCO) एक्ट के तहत विशेष न्यायाधीश ने आरोपी सनी को 25 साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 50,000 रूपये का जुर्माना भी लगया गया है। यह घटना 2 साल पहले बमरोली कटारा में हुई थी।
विशेष न्यायाधीश ((POSCO Act) सोनिका चौधरी ने बमरोली कटारा के रहने वाले आरोपी सनी को 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने और पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उसे 25 साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही, उसे 50,000 रूपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया दिया गया।
ये भी पढ़ें: Agra News: जिस कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते थे शिक्षक, वहीं मिला उनका शव; हत्या के पीछे कौन?
इस मामले में 12 जुलाई 2024 को बमरोली कटारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। 8 साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ जानवरों के बाड़े की तरफ गई थी, तभी आरोपी सनी ने उसे धमकाया और उसके साथ रेप किया।
बच्ची की छोटी बहन घर वापस आई और परिवार वालों को इस बारे में बताया। बच्ची की मां को मोके पर आते देख आरोपी सनी वहां से भाग गया। सनी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 13 जुलाई 2024 को सनी को जेल भेज दिया, और तब से वह जिला जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: Prayagraj News: पॉक्सो कोर्ट के वारंटी रोहित धारीकर को मुट्ठीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
आठ साल की बच्ची के साथ रेप की यह घटना दो साल पहले बमरोली कटारा पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई थी। अभियोजना पक्ष की ओर से, असिस्टेंट डिस्क्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसिल सुभाष गिरी और स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर विजय किशन लवानिया ने अदालत में नौ गवाह पेश किए। इनमें शिकायतकर्ता, पीड़िता, उसकी मां, उसकी छोटी बहन, डॉ. वंदना तुलसी और डॉ. पीयूष जैन शामिल थे।
गवाहों के बयानों, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने सनी को दोषी करार दिया और उसे 25 साल की कैद की सजा सुनाई।
Location : Agra
Published : 14 November 2026, 3:36 PM IST
Topics : 25 Years Jail in POCSO Case Agra District Court News Agra POCSO Court Verdict Agra news Breaking News UP Crime News