
कपल दीया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन (Img- Facebook)
नई दिल्ली: कारपोरेट सेक्टर की आपाधापी से ऊबकर आईटी सेक्टर में काम काम करने वाले कपल ने ऐसा बिजनेस खड़ा किया कि अब उनकी कमाई दस लाख रुपये महीने हो रही है। उन्होंने परंपरागत बिजनेस को नये आइडिया के साथ पेश करने के उसकी खासी मार्केटिंग भी की।
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर के रुप में तीन साल तक आईटी सेक्टर में काम करने वाले कपल दीया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन ने कॉर्पोरेट लाइफ की व्यस्तता के दौरान महसूस किया कि बाहर का खाना सेहद के लिए ठीक नहीं है। समय न होने के कारण दोनों स्वयं खाना पका नही पाते थे, जिससे अक्सर उनका पेट गड़बड़ हो जाता था। बाजार से जो भी खाना खाते वह फैंसी होता था।
ज्यादातर कम्पनियां खाने की पैकेजिंग प्लास्टिक में ही करती थी जो किसी भी हालत में सेहत के लिए उचित नही था। सेहद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सादा, पौष्टिक खाने की तलाश की परन्तु कोई विकल्प नही मिला तो दोनों ने नौकरी छोड़ दी।
दोनों ने मिलकर सेहतमंद खाना परोसने के लिए स्टार्टअप की नींव रखी और नाम रखा 'Wellfed'। दोनों ने प्लास्टिक पैकेजिंग से तौबा करते हुए ग्राहकों को घरेलू टच देने के लिए काम किया। खाने का मेन्यू काम में व्यस्त पेशेवरों के लिए बनाया । प्लास्टिक पैकेजिंग की जगह महाराष्ट्र से स्टील-लाइंड रीयूजेबल डिब्बे मंगवाए। मेन्यू में टोफू, लो-फैट पनीर, सोया, चिकन, दाल, आलू गोभी, बेसन शिमला मिर्च, बाजरा-ज्वार की रोटी और चावल जैसी परिचित भारतीय डिशेज को शामिल किया।
इंस्टाग्राम के जरिए मार्केटिंग की। शुरुआत में 100 से ज्यादा ग्राहक मिले। स्टार्टअप के पहले साल (सितंबर 2024 से सितंबर 2025) 45 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। साल 2026 में सितंबर तक कंपनी 56 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।
Location : New Delhi
Published : 10 November 2026, 11:25 AM IST