
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: यूपी और छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में रविवार 7 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दाम कम होने के बाद गहने खरीदने की योजना बना रहे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर और बिलासपुर में नए रेट लागू हो चुके हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा कीमतों की जानकारी लेना ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 7 जून 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 2,890 रुपय की गिरावट देखने को मिल रही है, अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज 1,41,000 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 2,750 रुपय की गिरावट आई है।
रविवार को सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में कमी देखने को मिली। बाजार खुलते ही नए रेट लागू हो गए, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीददारों का ध्यान इनकी ओर आकर्षित हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच आई इस गिरावट को ग्राहकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
Bankbazaar.com के अनुसार रायपुर और बिलासपुर में आज 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार 500 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 14 हजार 50 रुपय है। इससे पहले शनिवार को इसकी कीमत 14 हजार 325 रुपय प्रति ग्राम थी। यानी एक दिन में सोने के दाम में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है।
अगर 22 कैरेट सोने के छोटे और बड़े वजन की बात करें तो आज 8 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 400 रुपय है। शनिवार को यही कीमत 1 लाख 14 हजार 600 रुपय थी। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1 लाख 40 हजार 500 रुपय दर्ज की गई है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1 लाख 43 हजार 250 रुपय था।
24 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 14 हजार 753 रुपय है, जबकि शनिवार को यह 15 हजार 41 रुपय था।
इसी तरह 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1 लाख 18 हजार 24 रुपय है। शनिवार को इसका भाव 1 लाख 20 हजार 328 रुपय था। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1 लाख 47 हजार 530 रुपय दर्ज की गई है, जबकि एक दिन पहले यह 1 लाख 50 हजार 410 रुपय थी।
Gold Price: रातोंरात सस्ता हुआ सोना, आखिर कितने घटे दाम? जानिये 10 ग्राम पर कितने बचेंगे रुपये
ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के भाव में लगभग 2 हजार 880 रुपय की कमी आई है। इस गिरावट के बाद सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में आई यह कमी ग्राहकों के लिए बेहतर अवसर मानी जा रही है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। Bankbazaar.com के अनुसार आज एक ग्राम चांदी का भाव 270 रुपय है, जबकि शनिवार को इसकी कीमत 280 रुपय प्रति ग्राम थी। यानी एक दिन में चांदी 10 रुपय प्रति ग्राम सस्ती हुई है।
यदि कोई ग्राहक आज 1 किलो चांदी की ज्वेलरी खरीदता है तो उसे इसके लिए 2 लाख 70 हजार रुपय चुकाने होंगे। शनिवार को यही कीमत 2 लाख 80 हजार रुपय थी। इस तरह 1 किलो चांदी के भाव में 10 हजार रुपय की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ चांदी में आई यह कमी भी खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है।
Location : New Delhi
Published : 7 June 2026, 9:44 AM IST