सुनार की दुकान जाने से पहले झटका! लखनऊ-कानपुर में ऑल-टाइम हाई पर सोना, 22 और 24 कैरेट के रेट सुनकर उड़ेंगे होश

सोने की कीमतों ने मारी बड़ी छलांग! दिल्ली से लखनऊ तक 24 कैरेट सोना 1.49 लाख रुपये के पार पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से सर्राफा बाजार में हलचल तेज। जानिए लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने का आज का लेटेस्ट रेट!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 10:03 AM IST

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की चमक काफी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी ने घरेलू बाजारों में भी सोने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। हाजिर सोना वैश्विक बाजार में 4,235.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक कीमतों में इस कारोबारी हफ्ते के दौरान 4.8 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई की चिंताएं

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस हालिया बयान ने निवेशकों को बड़ी उम्मीद दी है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होने का दावा किया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समझौते से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग के पूरी तरह खुलने की संभावना बढ़ गई है।

इससे ग्लोबल सप्लाई चेन और महंगाई से जुड़ी चिंताएं कम हुई हैं, जिसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी घटी है। इसी वजह से निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

Petrol-Diesel Rate Today: कच्चा तेल महंगा फिर भी नहीं बदले दाम! जानें कैसे तय होती है आपके शहर में ईंधन की कीमत

लखनऊ में सोने का ताजा भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमतों ने आम खरीदारों को हैरान कर दिया है। नवाबों के शहर लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 149870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में रेट और चांदी की स्थिति

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 149870 रुपये और 22 कैरेट का भाव 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 149740 रुपये तथा 22 कैरेट 137260 रुपये में बिक रहा है। देश में जहां सोने के तेवर तल्ख हैं, वहीं चांदी के भाव में हल्की नरमी देखी गई है और यह 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 10:03 AM IST