Site icon Hindi Dynamite News

Toady Gold price: दिल्ली से अहमदाबाद तक सोना-चांदी के दाम में बदलाव, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

दिल्ली, आगरा, लखनऊ और अहमदाबाद में आज के सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर के ताज़ा दाम।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Toady Gold price: दिल्ली से अहमदाबाद तक सोना-चांदी के दाम में बदलाव, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

New Delhi: भारत में सोने और चांदी को निवेश और आभूषण दोनों ही रूपों में हमेशा से अहम माना गया है। हर रोज़ की तरह आज भी बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम में हलचल देखने को मिली। आइए जानते हैं दिल्ली, आगरा, लखनऊ और अहमदाबाद में आज का सोना-चांदी का ताज़ा भाव।

दिल्ली में सोना-चांदी का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10,276 प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹9,421 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में इसका रेट ₹119.90 प्रति ग्राम और ₹1,19,900 प्रति किलोग्राम है। राजधानी दिल्ली में चांदी की मांग हमेशा से मजबूत रही है। यहां के निवेशक चांदी को आभूषणों के साथ-साथ सिक्कों और बर्तनों में भी खरीदते हैं।

आगरा में सोने-चांदी के दाम

आगरा में आज 24 कैरेट सोना ₹10,276 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,421 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं चांदी का रेट दिल्ली जैसा ही है यानी ₹119.90 प्रति ग्राम और ₹1,19,900 प्रति किलोग्राम।

चांदी का भाव

आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के चलते यहां सोने-चांदी की मांग हमेशा से स्थिर रहती है। किसानों और आस-पास के इलाकों की आबादी भी इस मांग को प्रभावित करती है।

Gold Price Today: गणेश चतुर्थी पर कितना महंगा हुआ सोना? जानिए आपके शहर में क्या है 22K और 24K का लेटेस्ट रेट्स

लखनऊ में सोना-चांदी का रेट

लखनऊ में सोने का रेट आज 24 कैरेट के लिए ₹10,276 प्रति ग्राम और 22 कैरेट के लिए ₹9,421 प्रति ग्राम है। वहीं चांदी का दाम ₹119.90 प्रति ग्राम और ₹1,19,900 प्रति किलोग्राम है। नवाबी शहर लखनऊ में सोना-चांदी की खरीदारी हमेशा खास रही है। लोग निवेश और परंपरागत कारणों से यहां सोने को प्राथमिकता देते हैं।

Gold price: आज सोना-चांदी कितने का मिल रहा है? जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

अहमदाबाद में सोना-चांदी के भाव

अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना ₹10,266 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,411 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। चांदी का भाव यहां भी ₹119.90 प्रति ग्राम और ₹1,19,900 प्रति किलोग्राम है। गुजरात का अहमदाबाद शहर सोने-चांदी के व्यापार के लिए लंबे समय से मशहूर रहा है। यहां निवेशक न केवल आभूषणों में बल्कि ट्रेडिंग और निवेश के तौर पर भी सोना-चांदी खरीदते हैं।

Exit mobile version