
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (सोर्स- एक्स)
New Delhi: टाटा संस से एक बड़ी खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आज, 12 अगस्त 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह तुरंत अपनी कुर्सी नहीं छोड़ेंगे और फरवरी 2027 तक अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे। लेकिन उनके इस फैसले ने देश के बिजनेस जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि ठीक कुछ ही दिनों बाद 18 अगस्त को टाटा संस की जरूरी बैठक (AGM) होने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक, एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच चल रहे गंभीर मतभेद हैं। इसी साल फरवरी में उनके दोबारा चेयरमैन बनने के फैसले को रोक दिया गया था। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा नहीं चाहते थे कि चंद्रशेखरन इस पद पर बने रहें।
शेयर बाजार में लिस्टिंग: नोएल टाटा चाहते थे कि टाटा संस को कभी भी शेयर बाजार में लिस्ट न किया जाए, लेकिन चंद्रशेखरन इस बात पर राजी नहीं थे।
रिटायरमेंट का नियम: टाटा बोर्ड चंद्रशेखरन को 5 साल का और एक्सटेंशन देना चाहता था, जबकि नोएल टाटा समूह ने कंपनी के 65 साल की रिटायरमेंट उम्र का हवाला देते हुए उन्हें सिर्फ 2 साल का कार्यकाल देने की बात कही।
अब सारी निगाहें 18 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) पर टिकी हैं। इस बैठक में चंद्रशेखरन को दोबारा कंपनी का डायरेक्टर चुनने के लिए वोटिंग होनी है। जानकारों का कहना है कि अगर वह डायरेक्टर पद पर नहीं रहते हैं, तो उनका चेयरमैन बने रहना भी मुश्किल हो जाएगा। रतन टाटा के निधन के बाद से ही टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान चल रही है, जिसका असर अब साफ दिखने लगा है।
Tata Group Chairman Resigned: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा, AGM से पहले खलबली
एन. चंद्रशेखरन साल 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं। टाटा ग्रुप के साथ उनका सफर बहुत पुराना और शानदार रहा है। वह साल 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे और टाटा संस की कमान संभालने से पहले मशहूर आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के सीईओ भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने काफी तरक्की की, लेकिन आपसी विचारों के मेल न खाने के कारण अब उनका यह सफर थमने जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 12 August 2026, 12:17 PM IST