
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Mumbai: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र कई बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स और तिमाही नतीजों के चलते काफी हलचल भरा रह सकता है। निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर टिकी रहेगी जहां बड़े ऑर्डर, नेतृत्व में बदलाव, विस्तार योजनाएं और रणनीतिक फैसले सामने आए हैं। खासतौर पर Adda247, Bharat Forge, Adani Ports और HFCL जैसी कंपनियां आज चर्चा के केंद्र में रह सकती हैं।
एडटेक सेक्टर की चर्चित कंपनी Adda247 ने 200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का करीब 20 फीसदी हिस्सा है। छंटनी का असर प्रोडक्ट, कंटेंट, डिजाइन और प्रतियोगी परीक्षा विभागों पर पड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में IPO लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में खर्च कम करने और संरचनात्मक बदलावों के तहत यह फैसला लिया गया। इस खबर का असर एडटेक सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की धारणा पर भी पड़ सकता है।
Bajaj Group इस साल अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक छोटी कपास जिनिंग फैक्ट्री से शुरू हुआ यह समूह आज ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और कंज्यूमर बिजनेस में बड़ा नाम बन चुका है। करीब 14 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाले इस समूह ने समय के साथ खुद को लगातार बदला है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले वर्षों में Bajaj Group नई टेक्नोलॉजी और AI आधारित बिजनेस मॉडल में कितना बड़ा विस्तार करता है।
2047 तक भारत का हर नागरिक बनेगा करोड़पति? जानिए किसने किया यह बड़ा दावा
इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी Afcons Infrastructure को यूरोप में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को करीब 7,544 करोड़ रुपये की परियोजना में सबसे कम बोलीदाता यानी L1 घोषित किया गया है। यह प्रोजेक्ट मौजूदा रेलवे ट्रैक के पुनर्निर्माण और नई रेलवे लाइन बिछाने से जुड़ा है। इस खबर से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल सकता है।
टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर समाधान देने वाली HFCL को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से करीब 184 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ऑप्टिकल फाइबर केबल सप्लाई से जुड़ा हुआ है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-स्पीड इंटरनेट की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का यह ऑर्डर निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
ऑटो कंपोनेंट निर्माता Munjal Auto Industries को Honda Motorcycle & Scooter India से नया ऑर्डर मिला है। कंपनी अब शीट मेटल स्टैम्पिंग और वेल्डिंग पार्ट्स की सप्लाई करेगी। दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के बीच यह डील कंपनी के कारोबार को मजबूती दे सकती है। ऑटो एंसिलरी सेक्टर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
Bharat Forge ने ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी Embraer के साथ लंबी अवधि का समझौता किया है। कंपनी अब एयरक्राफ्ट के महत्वपूर्ण लैंडिंग गियर फोर्जिंग कंपोनेंट्स बनाएगी। इसके साथ Bharat Forge भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो Embraer की ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन का हिस्सा बनी है। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिहाज से इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Adani Ports में CEO Ports प्रनव चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 मई से प्रभावी होगा। कंपनी ने नीरज बंसल को नया CEO नियुक्त किया है, जो 1 जून से जिम्मेदारी संभालेंगे। अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि नए नेतृत्व में कंपनी अपनी पोर्ट और लॉजिस्टिक्स रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।
कच्चे तेल की आग में झुलस सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर तक पहुंचा तो…
Niva Bupa Health Insurance ने आने वाले वर्षों में इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का कहना है कि वह अगले 3 से 4 वर्षों में 22 से 24 फीसदी CAGR हासिल करना चाहती है। डिजिटल टेक्नोलॉजी, मल्टी डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल और बेहतर क्लेम सर्विस पर कंपनी लगातार निवेश कर रही है। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर रह सकता है।
आज बाजार बंद होने के बाद कई दिग्गज कंपनियां अपने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी करेंगी। इनमें Dr Reddy’s Laboratories, Tata Power, Berger Paints, Dixon Technologies, Pfizer, Torrent Power और Nazara Technologies जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर बुधवार के कारोबार में संबंधित सेक्टरों पर साफ दिखाई दे सकता है।
Location : Mumbai
Published : 12 May 2026, 11:08 AM IST