हिंदी
शेयर बाजार (Img Source: Google)
New Delhi: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 919 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 भी 275 अंक चढ़कर 24,050 के स्तर पर पहुंच गया।
आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी, पावर और FMCG सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टरों में करीब 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई, जिसने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ऐसे करते थे करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जहां एक तरफ ज्यादातर सेक्टरों में तेजी रही, वहीं आईटी सेक्टर ने बाजार की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया। इस सेक्टर में करीब 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आईटी शेयरों में आई इस कमजोरी के कारण बाजार की कुल तेजी थोड़ी सीमित रह गई, वरना बढ़त और भी ज्यादा हो सकती थी।
आज की तेजी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी हो रही है और निवेशक अलग-अलग कैटेगरी के शेयरों में पैसा लगा रहे हैं।
एशियाई बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले, जिसका असर भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दिया। Nikkei 225 1.78 फीसदी चढ़कर बंद हुआ और Hang Seng Index में भी 0.51 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट्स में आई इस मजबूती ने भारतीय निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया।
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 6:01 PM IST