मजबूत शुरूआत के बाद शेयर बाजार लुढ़का Hindalco में 2.8 फीसदी की तेजी

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर सकारात्मक असर पड़ा दिखा। शुरुआती मजबूती के बाद मुनाफावसूली हावी हो गई और बाजार

Updated : 16 April 2026, 4:35 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर सकारात्मक असर पड़ा दिखा। शुरुआती मजबूती के बाद मुनाफावसूली हावी हो गई और बाजार उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट में बंद हुए। hindalco nifty में ट़ॉप गेनर रहा। hindalco में 2. 8 प्रतिशत की तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78,677 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 78,730 अंक तक चढ़ गया था लेकिन अंत में 122.56 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट लेकर 77,988.68 पर बंद हुआ।  निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,385 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,400.95 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,196 पर बंद हुआ।

2 शादी और 6 बच्चे…फिर भी जिंदगी में नहीं मिला सुकून, अब फांसी लगाकर छोड़ दी दुनिया, पढ़ें बदायूं का दिल दहलाने वाला मामला

निफ्टी रेजिस्टेंस लेवल से फिसला नीचे

निफ्टी को 24,250–24,300 के स्तर के पास लगातार रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा, जहां बिकवाली का दबाव देखने को मिला और मजबूती के साथ ऊपर निकलने में बाधा आई। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी नजरिए से 24,300–24,400 का स्तर एक अहम प्रतिरोध बना हुआ है और रैली को आगे बढ़ाने के लिए इस दायरे के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट जरूरी है जिससे इंडेक्स 24,800–25,000 के स्तर तक जा सकता है।

राखी सावंत ने अब उत्तर प्रदेश की इस महिला अफसर के खिलाफ खोला मोर्चा, आशा भोसले से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल

ग्लोबल मार्केट

जापान का निक्केई 225 करीब 1.9 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.8 प्रतिशत ऊपर है। यह तेजी दिखाती है कि पूरे क्षेत्र में निवेशकों का मूड सकारात्मक बना हुआ है, जिसका फायदा भारत को भी मिल सकता है।अमेरिका के बाजारों ने भी शेयर जोरदार उछले। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने नए रिकॉर्ड बनाए। बैंकिंग सेक्टर की मजबूती ने इस तेजी को और ताकत दी। निवेशकों की नजर तेल की कीमतों पर टिकी हैं।

Location :  New Delhi

Published :  16 April 2026, 4:35 PM IST