शेयर बाजार ने 18 फरवरी को हरे निशान पर शुरुआत की, लेकिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव दिखा। जानें टॉप गेनर-लूजर शेयर, सेक्टर की चाल और आगे के संकेत।

भारतीय शेयर बाजार (img source: Google)
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 फरवरी को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। हालांकि ओपनिंग के कुछ ही मिनटों बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। निवेशकों की नजर घरेलू संकेतों के साथ-साथ वैश्विक बाजारों पर बनी हुई है।
BSE Sensex 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.63 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,553.59 के स्तर पर खुला। वहीं NIFTY 50 27.25 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 25,752.65 के स्तर पर ओपन हुआ।
हालांकि शुरुआती उत्साह ज्यादा देर टिक नहीं पाया। सुबह करीब 9:22 बजे सेंसेक्स 14 अंकों की गिरावट के साथ 83,436 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 करीब 3 अंक टूटकर 25,722 पर कारोबार कर रहा था। इससे साफ है कि बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बीएसई बास्केट में जिन शेयरों में तेजी दिखी, उनमें
वहीं गिरावट वाले शेयरों में
जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल रहे।
Share Market: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स में जोरदार उछाल; जानें क्या है वजह
मंगलवार, 17 फरवरी को बाजार में मजबूती देखने को मिली थी। सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 के स्तर पर क्लोज हुआ। उस दिन बीएसई बास्केट में 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे, जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी का रुझान देखने को मिला था।
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी इंडेक्स में पिछले सत्र में मजबूती रही थी। हालांकि आज के शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में हल्का दबाव दिखा।
Share Market: शेयर बाजार पर नकारात्मक माहौल भारी, जानें क्यों लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी
विश्लेषकों का मानना है कि बाजार फिलहाल सीमित दायरे में ट्रेड कर सकता है। निवेशक वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और संतुलित रणनीति के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।