
share bazar में बिकवाली, sensex 300 अंकों से ज्यादा टूटा(AI Generated img)
New Delhi : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर खुले, लेकिन समय बीतने के साथ Market में तेजी लौटी और सेंसेक्स करीब 53 अंकों की तेजी के साथ 83071.33 पर काम कर रहा था। निफ्टी भी करीब 19 अंकों की तेजी के साथ 25525 अंकेो पर कारोबार कर रहा था। आज बाजार को IT शेयर का सहारा मिला। IT निफ्टी में TCS, टेक महिंद्रा, इंफोसिस शेयरों में बढ़त देखने को मिल मिली।
सुबह बाजार खुला तो चौतरफा बिकवाली हुई परंतु IT शेयरों में खरीदारी होने से बाजार बहुत ज्यादा गोता नही लगा सका। । NSE पर IT इंडेक्स 1.6 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर में हल्की मजबूती है। वहीं, मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी है।
अमेरिकी डॉलर शुक्रवार 19 महीने के हाई के करीब बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 103.9 के स्तर के आसपास बना हुआ है, जो अप्रैल 2025 की शुरुआत के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। बता दें कि पिछले आठ कारोबारी सत्रों से तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, AI से जुड़े शेयरों में बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक जोखिम वाले निवेश विकल्पों से पैसा निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार को जोरदार गिरावट दर्ज किया गया। दरअसल, AI कंपनियों के हाई वैल्यूएशन और टेक कंपनियों की भविष्य की कमाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी बाजारों में जमकर बिकवाली हुई। वॉल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 और नैस्डैक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। AI कंपनी एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद बिकवाली का दबाव ज्यादातर सेक्टर्स में देखने को मिला।
अमेरिकी बाजारों में तेज बिकवाली का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स दोनों 4 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। दरअसल, ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर चिंता और टेक कंपनियों के हाई वैल्यूएशन की से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं है।
Location : New Delhi
Published : 20 November 2026, 11:14 AM IST
Topics : Global Market Update Indian Share Market News IT stocks rally Sensex Crash Stock Market Selloff