
(प्रतीकात्मक छवि: फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: वैश्विक माहौल में बदलते समीकरण के बीच भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों में जहां उम्मीद जगाई है वहीं रेलवे से जुड़े शेयरों में तेजी दिखी है। सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में हाल ही में जोरदार उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। लंबे समय बाद एक ही दिन में इतनी बड़ी बढ़त ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। IRFC ने भी अन्य शेयरों के साथ बढ़त बनाई।
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला नया प्रोजेक्ट है। RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 967 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली यानी L1 बिडर रही है। जैसे ही यह खबर बाजार में आई, निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में तेजी आ गई।
Stock Market: शेयर बाजार आज होगा गुलजार? कमाई का जबरदस्त मौका
सिर्फ शेयर की कीमत ही नहीं बढ़ी, बल्कि इसमें ट्रेडिंग भी तेजी से बढ़ी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर RVNL के शेयरों का वॉल्यूम सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग तीन गुना तक पहुंच गया। जहां आमतौर पर करीब 1 करोड़ शेयरों का कारोबार होता था, वहीं इस दिन यह आंकड़ा 2.91 करोड़ से ज्यादा हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी यही रुझान देखने को मिला।
RVNL की मजबूती सिर्फ इस एक ऑर्डर की वजह से नहीं है। इससे पहले भी कंपनी को कई बड़े प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। फरवरी में कंपनी को सेंट्रल रेलवे से करीब 270 करोड़ रुपये का काम मिला था। इसके अलावा एनएमडीसी की तरफ से छत्तीसगढ़ के बचेली में 1,978 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी मिला था। इन लगातार मिल रहे ऑर्डर्स ने कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत बना दिया है।
Stock Market Alert: क्या भारतीय शेयर बाजार में आने वाला है तूफान? एशिया से आ रहे हैं खतरे के संकेत
दो दिन की तेजी से यह साफ है कि बाजार में रेलवे सेक्टर को लेकर फिर से भरोसा बन रहा है। बड़े प्रोजेक्ट्स और मजबूत ऑर्डर बुक के चलते RVNL आने वाले समय में भी चर्चा में रह सकता है। फिलहाल, इस तेजी ने यह संकेत जरूर दिया है कि रेलवे के शेयर एक बार फिर पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 18 April 2026, 3:49 PM IST