Crude Oil Prices Fall: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल, पर क्यों भारत में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये के पार?

Petrol-Diesel Rate: देश में पिछले 34 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। जानिए क्रूड ऑयल में गिरावट के बीच अपने शहर का हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 June 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज, 29 जून के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुए अब एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है।

रिटेल स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले 34 दिनों से पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं। यानी आज भी आम जनता की जेब पर न तो कोई अतिरिक्त बोझ बढ़ा है और न ही उन्हें कोई राहत मिली है। कीमतों में आखिरी बार बदलाव 25 मई को देखा गया था, जब सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया था।

महानगरों में अभी भी 100 रुपये के पार है ईंधन का भाव

भले ही पिछले एक महीने से दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन 25 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद से देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बनी हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

UP Fuel Price: यूपी में कानपुर समेत इन शहर वालों को मिली बड़ी राहत! पेट्रोल सस्ता, लखनऊ-नोएडा और गाजियाबाद में नये रेट

वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में तो कीमतें 110 रुपये के भी पार निकल चुकी हैं। मुंबई में उपभोक्ताओं को एक लीटर पेट्रोल के लिए 111.21 रुपये और डीजल के लिए 97.83 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता, बेंगलुरु और पटना जैसे शहरों में भी पेट्रोल का भाव 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर ही बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय करों (VAT) और माल ढुलाई के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईंधन के दाम काफी ऊंचे हैं, जहाँ पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 113.35 रुपये और डीजल का 99.36 रुपये प्रति लीटर है। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली के मुकाबले पेट्रोल थोड़ा महंगा यानी 103.32 रुपये और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर है। पहाड़ी राज्य हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल 102.55 रुपये और चंडीगढ़ में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 101.51 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

बिना पेट्रोल डीजल के कैसे दौड़ती है दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा राज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार सस्ता होता जा रहा है क्रूड

घरेलू बाजार में भले ही कीमतें स्थिर हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत के लिए राहत भरे संकेत आ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल (Crude Oil) लगातार सस्ता हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में कम हुए भू-राजनीतिक तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर होने वाली तेल सप्लाई की चिंताएं काफी हद तक कम हो गई हैं।

होर्मुज में पिछले दिनों फंसे कई कमर्शियल तेल टैंकर अब सुरक्षित बाहर निकल रहे हैं। इसी का असर है कि ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.25% की गिरावट के साथ 75.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी 0.18% गिरकर 71.79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  29 June 2026, 9:18 AM IST

Related News

Advertisement