एक अप्रैल से कई नियम बदलने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों के जीवन में पड़ेगा। इन नियमों में प्रमुख रूप से एटीएम से जुड़े निकासी के नियम, पेन कार्ड, रेलवे और एलपीजी गैस सिलेंडर शामिल है।

एक अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: महज चार दिनों की बात है। इसके बाद हम अप्रैल महीने में दस्तक दे चुके होंगे। अप्रैल को एक नए वित्तीय वर्ष का आगाज भी माना जाता है। ऐसे में इस महीने कई ऐसे नियमों में भी बदलाव किए जाते हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है, जिसे देखते हुए उसे अपने मासिक बजट की पूरी रूपरेखा निर्धारित करनी होती है। अगर आप भी ऐसे ही लोगों की फेहरिस्त में शुमार है, तो यह लेख आपके लिए ही है, क्योंकि यहां पर हम आपको पूरे तफसील से बताने जा रहे हैं कि अप्रैल महीने में किन नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, तो कुल मिलाकर आप इन बदलावों के बारे में विस्तार से जान लीजिए, ताकि आपको अपना बजट बनाने में किसी भी प्रकार की जद्दोजहद नहीं करनी पड़े।
सबसे पहले बात एलपीजी सिलेंडर की कर लेते हैं, जो हमारी दैनिक दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा है। मिडिल ईस्ट में जब से युद्द का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से एलपीजी सिलेंडर के दाम से आम जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में अप्रैल का महीना एलपीजी गैस सिलेंडर के लिहाज से आम जनता के लिए कैसा रहेगा? इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं?
DN Exclusive: शहर में पेट्रोल खत्म? रातोंरात बंद हुए पंप, सुबह खुला बड़ा सच; जानकर चौंक जाएंगे आप!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन, यह बदलाव राहत के रूप में होगा या किसी बड़े झटके के रूप में। इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना मुश्किल है। लेकिन, इतना तय है कि इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक अप्रैल को तेल कंपनियों की ओर से नए दाम जारी किए जाएंगे। इसके इतर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अब अगर आप 1 अप्रैल से अपनी रेल टिकट को किसी कारणवश रद्द कराते हैं, तो यह आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। अब आपको रेल टिकट बुक कराने के एवज में ज्यादा पेसे चुकाने होंगे। नए नियमों के तहत, ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले तक अब आपको किसी भी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि, पहले यह चार घंटे था, जिसे बदलकर अब आठ घंटे कर दिया गया है। नए नियमों के तहत, अब 8 से 24 घंटे पहले रद्द टिकटों पर आपको 50 फीसद रिफंड मिलेगा और 24 से 72 घंटे पहले रद्द टिकट आपको अब 25 फीसद की कटौती मिलेगी। वहीं, 72 घंटे पहले रद्द टिकट पर आपको सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
अब तक पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान होती था। लेकिन, अब एक अप्रैल के बाद आपके लिए पैन कार्ड बनवाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। पहले आप महज आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड बनवा लेते थे। लेकिन, अब यह आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। अब आपको आधार कार्ड के साथ-साथ अन्य दस्तावेज भी जमा कराने होंगे, जिसमें प्रमुख रूप से जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र शामिल है।
वहीं, अब एक अप्रैल से आयकर से जुड़े नियम भी बदल जाएंगे। अब आयकर अधिनियम 2025 मौजूदा कानून की जगह लेगा। इस महीने आयकर से जुड़े नियमों को आसान बनाने की कोशिश की जाएगी, जिससे करदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले आरटीआई को भरने के लिए जिस फॉर्म 16 की आवश्यकता पहले होती थी, उसकी अब आवश्यकता नहीं होगी। इसकी जगह पर आपको दूसरा फॉर्म मिलेगा।
परमिशन के बाद भी रोका! रामपुर जेल के अंदर क्या छिपा है? आज़म खान परिवार के आरोपों से उठे बड़े सवाल
इसके इतर, अब 1 अप्रैल से एटीएम से पैसे निकासी से भी जुड़े कई नियम बदल गए हैं, जिसका सीधा असर अब आम ग्राहकों के दैनिक दिनचर्या पर पड़ सकता है। एचडीएफसी ने मेट्रो शहर में मुफ्त बैंक लेनदेन के सीमा को 3 और नॉन मेट्रो शहरों में मुफ्त लेन देने की सीमा को 5 कर दिया गया है। साथ ही, पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ क्रेडिट कार्ड पर प्रतिदिन के लेन देने की सीमा को 1 लाख रुपये से 50 हजार रुपये कर दिया है। अब एटीएम नियमों में बदलाव करते हुए 50 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की सुविधा दी गई है।
No related posts found.