Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए बड़ी खबर, गोल्ड प्राइस टूटे; जानिये कहां क्या है रेट

आज MCX पर गोल्ड फ्यूचर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई से दिल्ली तक कई शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट थोड़ा नीचे आया है। खरीदारों के लिए आज का दिन सोना खरीदने का बेहतर मौका साबित हो सकता है। लेकिन खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा गोल्ड रेट जरूर चेक करें।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 12 December 2025, 11:24 AM IST

New Delhi: घरेलू बाजार में शुक्रवार, 12 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,32,442 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,32,469 रुपये पर बंद हुआ था। यानी आज शुरुआती कारोबार में करीब 75 रुपये की गिरावट देखने को मिली। सुबह 10 बजे के आसपास 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,32,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, शुरुआती सत्र में यह 1,32,776 रुपये के उच्च स्तर को भी छू चुका है।

पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, geopolitical तनाव और रुपये की विनिमय दर में बदलाव जैसी वजहों से गोल्ड रेट में रोजाना परिवर्तन होता है। यही कारण है कि सोने का भाव कभी तेजी पकड़ता है तो कभी मामूली गिरावट भी दिखाता है।

Gold Price: MCX से लेकर दिल्ली बाजार तक डबल स्पीड से बढ़े सोना-चांदी के दाम; जानिए निवेशकों में क्यों मची हलचल

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

गुड रिटर्न के अनुसार 12 दिसंबर की कीमतें

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,32,810

22 कैरेट: ₹1,21,750

18 कैरेट: ₹99,640

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,32,660

22 कैरेट: ₹1,21,600

18 कैरेट: ₹99,490

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,33,640

22 कैरेट: ₹1,22,500

18 कैरेट: ₹1,02,300

मार्केट में गोल्ड की कीमतें (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,32,660

22 कैरेट: ₹1,21,600

18 कैरेट: ₹99,490

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,32,710

22 कैरेट: ₹1,21,650

18 कैरेट: ₹99,540

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,32,810

22 कैरेट: ₹1,21,750

18 कैरेट: ₹99,640

पटना

24 कैरेट: ₹1,32,710

22 कैरेट: ₹1,21,650

18 कैरेट: ₹99,540

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,32,660

22 कैरेट: ₹1,21,600

18 कैरेट: ₹99,490

चेन्नई में आज भी सोने की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है, जहां 24 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,32,810 रुपये के स्तर पर है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में कीमतें एक समान बनी हुई हैं।

क्यों घट-बढ़ रही है सोने की कीमत?

सोने के रेट में रोजाना होने वाला बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है। इनमें प्रमुख हैं-

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रेडिंग रुझान
  • अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी
  • वैश्विक राजनीति और आर्थिक तनाव
  • रुपया-डॉलर विनिमय दर
  • केंद्र सरकार और राज्यों के कर एवं आयात शुल्क

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने गोल्ड मार्केट पर सीधा प्रभाव डाला है। पिछले दो दिनों में आई तेजी के बाद आज बाजार ने थोड़ी स्थिरता लेते हुए हल्की गिरावट दिखाई है।

Gold Price Today: देशभर में गोल्ड रेट फिसले, लेकिन चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानिए निवेशकों में क्यों बढ़ी हलचल?

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने शहर का ताजा रेट पहले जरूर चेक करें। सोने के रेट में रोजाना बदलाव होता है, ऐसे में सही समय पर खरीददारी करने से आप बेवजह का खर्च बचा सकते हैं। साथ ही, ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और हॉलमार्किंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 December 2025, 11:24 AM IST