सोना-चांदी की चाल ने उड़ाए होश: बाजार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि आसमान पर पहुंचे दाम?

सोना-चांदी के दामों में आया बड़ा उछाल। MCX पर सोना 1,43,615 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,19,337 रुपये प्रति किलो पहुंची। जानिए दिल्ली, मुंबई और जयपुर समेत अपने शहर के ताजा भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 9:51 AM IST

New Delhi: अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए। बाजार में कीमती धातुओं की चाल ने हर किसी को चौंका दिया है। सोमवार को पूरे दिन की हलचल के बाद रात में आई नरमी के बाद, आज यानी मंगलवार (4 अगस्त) को बुलियन मार्केट में अचानक ऐसी तेजी आई है जिसने खरीदारों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की भारी छलांग

ग्लोबल मार्केट (Comex) से आ रहे मजबूत संकेतों ने भारतीय सर्राफा बाजार का पारा चढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.61 प्रतिशत चढ़कर 4115.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा झटका चांदी ने दिया है, जो 1.78 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 58.885 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार कर रही है।

Gold Price: बड़ी खुशखबरी! हफ्तेभर में इतना सस्ता हो गया सोना और चांदी, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत?

MCX पर कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड

भारतीय घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर सुबह से ही कीमती धातुओं में बड़ी तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना 700 रुपये की बढ़त के साथ करीब 1,43,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी में 2,592 रुपये का बड़ा उछाल देखा गया, जिससे इसकी कीमत 2,19,337 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई।

सोना फिर हुआ महंगा: दिल्ली से लखनऊ तक चमकी कीमतें, जानिए क्यों सुस्त पड़ी चांदी की रफ्तार

प्रमुख शहरों में आज के भाव

देश के बड़े शहरों में भी सोना-चांदी की चमक बेहद तेज है। राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,120 रुपये और चांदी 2,18,930 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,360 रुपये और जयपुर में 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में चांदी की कीमत 2,19,920 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 9:51 AM IST