सोने-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक: दिल्ली से पटना तक गिरे दाम, जानिए 10 प्रमुख शहरों के नए रेट

डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। दिल्ली, पटना समेत 10 प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है। जानिए अपने शहर के ताजा रेट्स।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 August 2026, 8:13 AM IST

New Delhi: वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

वित्तीय विशेषज्ञों के मुताबिक, जब डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग घटती है और कीमतों पर दबाव बनता है। वहीं, औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी के भाव में भी नरमी देखने को मिल रही है।

दो दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?

हालिया तेजी के बाद बाजार में नरमी का रुख है। पिछले दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 230 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 210 रुपये की कटौती आई है।

आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 24 अगस्त को बाजार में बड़ी तेजी देखी गई थी, जब 24 कैरेट सोना 880 रुपये और 22 कैरेट सोना ₹800 तक महंगा हुआ था।

खरीदने से पहले सावधान! आसमान छू रहे सोने के दाम, चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

10 प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव

देश के 10 प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के ताजा भाव अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,63,890 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,50,240 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट का भाव 1,63,790 रुपये, 22 कैरेट का 1,50,140 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,22,850 रुपये चल रहा है।

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में सोने की कीमतें एक समान बनी हुई हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,63,740 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,50,090 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,800 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट का रेट अन्य महानगरों की तरह 1,63,740 रुपये और 1,50,090 रुपये ही है, लेकिन वहां 18 कैरेट सोने का भाव 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आया भूचाल! खरीदने से पहले जरूर जान लें आज के नए रेट

चांदी भी हुई सस्ती, चेन्नई में सबसे महंगी

चार दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 2,59,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,64,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले 19 अगस्त को चांदी 5,000 रुपये टूटी थी, लेकिन उसके तुरंत बाद दो दिनों में इसमें 10,500 रुपये की जोरदार उछाल भी आई थी।

Location :  New Delhi

Published :  26 August 2026, 8:13 AM IST