Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने से पहले जरूर जान लें आज का भाव, कई शहरों में बदले गोल्ड-चांदी के रेट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा कीमत जरूर जांच लें। देश के प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के नए भाव जारी हो गए हैं। जानिए दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत आपके शहर में आज क्या है गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 June 2026, 8:42 AM IST

New Delhi: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। आज देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी जारी कर दिए गए हैं।

Gold Price Today: क्या अब सोना खरीदने का सही मौका? यूपी में दाम गिरते ही बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
मुंबई 1,52,730 रुपय 1,40,000 रुपय 1,14,550 रुपय
कोलकाता 1,52,730 रुपय 1,40,000 रुपय 1,14,550 रुपय
चेन्नई 1,54,910 रुपय 1,42,000 रुपय 1,19,100 रुपय
पटना 1,55,810 रुपय 1,40,050 रुपय 1,16,890 रुपय
लखनऊ 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
अयोध्या 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
मेरठ 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
कानपुर 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
गाजियाबाद 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय
नोएडा 1,55,910 रुपय 1,40,150 रुपय 1,16,990 रुपय

आज का चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
मुंबई 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
कोलकाता 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
चेन्नई 2,700 रुपय 27,000 रुपय 2,70,000 रुपय
पटना 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
लखनऊ 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
अयोध्या 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
मेरठ 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
कानपुर 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
गाजियाबाद 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय
नोएडा 2,650 रुपय 26,500 रुपय 2,65,000 रुपय

खरीदारी से पहले कीमत जानना क्यों जरूरी?

सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, घरेलू मांग और आर्थिक परिस्थितियों के कारण इनके भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं। ऐसे में निवेश या आभूषण खरीदने से पहले ताजा रेट की जानकारी होना जरूरी है, ताकि सही कीमत पर खरीदारी की जा सके।

Gold Price Today: गोल्ड मार्केट में अचानक मची हलचल, आखिर किस वजह से महीने के पहले दिन फिसले सोने के दाम?

क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजार में अस्थिरता के दौरान निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ती है और कीमतों को समर्थन मिलता है।

इसके अलावा केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और ब्याज दरों में बदलाव की संभावनाएं भी सोने के दाम को प्रभावित करती हैं। वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण औद्योगिक मांग है। चांदी का उपयोग सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य उद्योगों में बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिससे इसकी मांग लगातार बनी रहती है।

निवेशकों की नजर बाजार पर

पिछले पांच दिनों में सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में निवेशक और खरीदार बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक और घरेलू परिस्थितियों के अनुसार कीमती धातुओं की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  8 June 2026, 8:42 AM IST