Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये दिल्ली से चेन्नई तक किस शहर में है कितना रेट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ समेत कई शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए भाव जारी हुए हैं। साथ ही चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 8:18 AM IST

Lucknow: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा कीमतों की जानकारी बेहद जरूरी है। शादी-विवाह, त्योहारों और निवेश के लिए बड़ी संख्या में लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसे में बाजार में लगातार बढ़ रहे दामों के बीच खरीदारी से पहले लेटेस्ट रेट जान लेना जरूरी हो जाता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 18 रुपय की गिरावट के साथ 1,55,722 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 116 रुपय टूटकर 2,64,680 रुपय प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Gold Price: रातोंरात सस्ता हुआ सोना, आखिर कितने घटे दाम? जानिये 10 ग्राम पर कितने बचेंगे रुपये

शहर अनुसार सोने का भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
मुंबई 1,56,110 रुपय 1,43,100 रुपय 1,17,080 रुपय
कोलकाता 1,56,110 रुपय 1,43,100 रुपय 1,17,080 रुपय
चेन्नई 1,57,970 रुपय 1,44,800 रुपय 1,21,600 रुपय
पटना 1,56,160 रुपय 1,43,150 रुपय 1,17,130 रुपय
लखनऊ 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
अयोध्या 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
मेरठ 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
कानपुर 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
गाजियाबाद 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय
नोएडा 1,56,260 रुपय 1,43,250 रुपय 1,17,230 रुपय

शहर अनुसार चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
मुंबई 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
कोलकाता 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
चेन्नई 2,900 रुपय 29,000 रुपय 2,90,000 रुपय
पटना 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
लखनऊ 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
अयोध्या 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
मेरठ 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
कानपुर 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय
गाजियाबाद 2,800 रुपय 28,000 रुपय 2,80,000 रुपय

MCX पर नरमी, लेकिन ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सोना 18 रुपय की कमजोरी के साथ 1,55,722 रुपय प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 116 रुपय फिसलकर 2,64,680 रुपय प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि गिरावट के बावजूद दोनों की कीमतें अभी भी रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई हैं।

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में थमा सोने का तूफान, रिकॉर्ड तेजी के बाद आज मिली थोड़ी राहत, जानें अपने शहर का ताजा भाव

क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ता तनाव, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव ने कीमती धातुओं की मांग को मजबूत किया है।

वहीं चांदी की औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण इसके दाम भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसके अलावा भारत में बढ़े इंपोर्ट टैक्स का असर भी सोना और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि सर्राफा बाजार में दोनों धातुएं महंगी बनी हुई हैं।

खरीदारी से पहले रेट जरूर करें चेक

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना और चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। अलग-अलग शहरों में टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में सही रेट जानकर ही खरीदारी करना ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Location :  Lucknow

Published :  5 June 2026, 8:18 AM IST