हिंदी
13 मार्च 2026 को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड फ्यूचर करीब ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि सिल्वर ₹2.67 लाख प्रति किलो के आसपास है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में सोने-चांदी का ताजा भाव।
सोने की कीमत (Img: Google)
New Delhi: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 13 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच कीमती धातुओं में दबाव बना रहा। देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज Multi Commodity Exchange पर गोल्ड और सिल्वर दोनों वायदा कीमतों में मामूली कमजोरी दर्ज की गई।
MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। गोल्ड फ्यूचर ₹1,60,251 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,60,271 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:03 बजे गोल्ड फ्यूचर लगभग 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,60,099 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के शुरुआती चरण में सोना ₹1,60,401 प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल तक भी पहुंचा था।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,67,397 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत ₹2,66,001 प्रति किलोग्राम पर की थी। वहीं कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर ₹2,69,186 प्रति किलोग्राम तक पहुंचा।
Gold Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव से चमका सोना, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड?
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला।
Gold Price: US-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में तेज उछाल, जानें क्या अभी खरीदना सही रहेगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों की दिशा अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निर्भर करेगी। फिलहाल निवेशक बाजार के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।