Gold Price Today: गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX और कॉमेक्स पर तेजी से बढ़े दाम, पढ़ें ताजा अपडेट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सोने-चांदी की कीमतों पर दिखने लगा है। कॉमेक्स और MCX दोनों बाजारों में तेजी दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना 1.52 लाख रुपये के पार पहुंच गया, जबकि चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 8:01 AM IST

New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुएं रिकवरी करती नजर आ रही हैं। शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) और घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोना-चांदी हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। निवेशकों का रुख फिर से सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की तरफ बढ़ रहा है।

कॉमेक्स और MCX पर बढ़े दाम

शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वहीं चांदी में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 80 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। घरेलू बाजार MCX पर भी सोना तेजी के साथ 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी की कीमत भी मजबूत होकर 2,62,064 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

Gold Price: सोने के रेट में बदलाव से बाजार में हलचल, दिल्ली मुंबई समेत कई शहरों में देखने को मिला अलग ट्रेंड

24 कैरेट से 18 कैरेट तक गोल्ड के ताजा रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार शाम को 24 कैरेट सोना हल्की गिरावट के साथ 1,51,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,452 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 1,13,362 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

जानकारों के अनुसार ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों पर अमेरिकी नीतियों और भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर पड़ता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ समझौते की पेशकश की गई थी, जिसके बाद बाजार में कुछ नरमी देखने को मिली थी। हालांकि अब दोनों देशों के बीच फिर तनाव बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की खरीद बढ़ा देते हैं, जिससे इनके दाम ऊपर चढ़ने लगते हैं।

Gold Price: यूपी में गोल्ड-सिल्वर का धमाका! एक झटके में उछले दाम, खरीदने वालों के लिए बड़ा सवाल-अभी लें या रुकें?

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट

देश के कई शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। आगरा, अमृतसर, अयोध्या, चंडीगढ़ और लखनऊ में सोने का भाव 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर में इसकी कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। भुवनेश्वर में सोना 1,52,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता दिखाई दिया।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  8 May 2026, 8:01 AM IST