Gold Price Today: रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा! धड़ाम गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें क्या आज खरीद सकते हैं गोल्ड

रक्षाबंधन के दिन सोना और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही कीमतें 2000 रुपये तक नीचे आ गईं। Comex से लेकर MCX तक जानिए आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा रेट्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 August 2026, 10:11 AM IST
google-preferred

New Delhi: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सर्राफा बाजार से आम जनता और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहार के दिन ही सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलते ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कमोडिटी बाजारों में सोने-चांदी के दाम नीचे की ओर फिसलते नजर आए, जिससे आज खरीदारी करने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका बन गया है।

इंटरनेशनल मार्केट से मिले मंदी के संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में आई गिरावट का सीधा असर भारतीय बुलियन मार्केट पर पड़ा है। Comex पर सोना करीब 0.53 प्रतिशत की नरमी के साथ 4639.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी भी 0.64 प्रतिशत टूटकर 68.990 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती हुई दिखाई दी।

वायदा बाजार (MCX) पर कितना पड़ा फर्क?

भारतीय वायदा बाजार यानी MCX पर भी सुबह से ही बिकवाली का दबाव देखा गया। MCX पर सोना 696 रुपये टूटकर 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में 1077 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 2,39,574 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दर्ज की गई।

Rakshabandhan Gold Rate: राखी से ठीक पहले ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर के नए भाव

घरेलू बाजार में सोने-चांदी के ताजा रेट्स

घरेलू सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,45,493 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,19,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो इसका भाव लगभग 2,40,640 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा?

त्योहार के सीजन में कीमतों में इस तरह की गिरावट ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग रक्षाबंधन पर गहने या चांदी के सिक्के खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए यह रेट्स काफी राहत देने वाले हैं। हालांकि, बाजार में उतरने से पहले अपने नजदीकी सर्राफा व्यापारी से स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के साथ अंतिम रेट जरूर मिला लें।

Location :  New Delhi

Published :  28 August 2026, 10:10 AM IST

Related News

Advertisement