Gold Price: बड़ी खुशखबरी! हफ्तेभर में इतना सस्ता हो गया सोना और चांदी, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत?

देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 710 रुपये और 22 कैरेट सोना 750 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में 5000 रुपये की भारी कमी आई है। जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के नए रेट।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 August 2026, 8:24 AM IST

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और जेवर खरीदने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोने के दाम में 710 रुपये तक की कमजोरी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना 750 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के तेवर भी ढीले पड़े हैं और एक हफ्ते के भीतर इसके भाव में 5000 रुपये की भारी गिरावट आई है।

दिल्ली से चेन्नई तक सोने की नई कीमतें

आज 2 अगस्त की सुबह जारी हुए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि यहां 22 कैरेट सोने का भाव 132250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में भी कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

Gold Price Today: 1 अगस्त से सोने में लगी आग! दिल्ली से मुंबई तक आसमान पर पहुंचे रेट, चेक करें आज के ताजा दाम

दक्षिण भारत के महानगर चेन्नई की बात करें तो वहां सोने के दाम अन्य शहरों के मुकाबले थोड़े ऊपर बने हुए हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम बोली जा रही है।

इससे पहले, शुक्रवार 31 जुलाई को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में हल्की तेजी देखी गई थी और यह 300 रुपये की बढ़त के साथ 148300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद साप्ताहिक आंकड़ों में कुल मिलाकर गिरावट का रुख ही रहा है। वहीं, शुक्रवार को इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का औसत भाव 141500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 220000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां हाजिर सोना 4049.83 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 57.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: सोने के तेवर पड़े ठंडे, चांदी भी सुस्ती की राह पर; जानिए अपने शहर के नए रेट

चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की चमक भी इस हफ्ते फीकी पड़ी है। साप्ताहिक आधार पर चांदी करीब 5000 रुपये लुढ़क चुकी है। आज 2 अगस्त की सुबह बाजार खुलने पर चांदी की कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपये) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपये)
दिल्ली 132250 144370
मुंबई 132200 144220
अहमदाबाद 132250 144270
चेन्नई 132560 144610
कोलकाता 132200 144220
हैदराबाद 132200 144220
जयपुर 132250 144370
भोपाल 132250 144270
लखनऊ 132250 144370
चंडीगढ़ 132250 144370

Location :  New Delhi

Published :  2 August 2026, 8:23 AM IST