Gold Price Today: सोने में जबरदस्त उछाल, चांदी के दाम फिसले! जानें देशभर के शहरों में क्या हैं ताजा रेट्स

देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, बीते कुछ दिनों से जहां सोने के दामों में गिरावट देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है।

Updated : 9 July 2025, 10:23 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज यानी 9 जुलाई 2025 को सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है, जबकि चांदी की दरों में गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से जहां सोने के दामों में गिरावट देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है। आज 24 कैरेट सोना 570 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 98,850 रुपये पर पहुंच गया है, जो कल यानी 8 जुलाई को 98,280 रुपये था।

आज के ताजा भाव और सोने की तीनों कैरेट की कीमतें

आज सोने की सभी कैरेट में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 98,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यह बढ़ोतरी उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है जो निवेश की दृष्टि से सोना खरीदना चाहते हैं।

जानिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली: 24 कैरेट - ₹99,000, 22 कैरेट - ₹90,760, 18 कैरेट - ₹74,260

मुंबई: 24 कैरेट - ₹98,850, 22 कैरेट - ₹90,610, 18 कैरेट - ₹74,140

चेन्नई: 24 कैरेट - ₹98,850, 22 कैरेट - ₹90,610, 18 कैरेट - ₹74,760

कोलकाता: 24 कैरेट - ₹98,850, 22 कैरेट - ₹90,610, 18 कैरेट - ₹74,140

बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹98,850, 22 कैरेट - ₹90,610, 18 कैरेट - ₹74,140

 

Gold Rate Today

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹99,000, 22 कैरेट - ₹90,760, 18 कैरेट - ₹74,260

आगरा: 24 कैरेट - ₹99,000, 22 कैरेट - ₹90,760, 18 कैरेट - ₹74,260

हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹98,850, 22 कैरेट - ₹90,610, 18 कैरेट - ₹74,140

अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹98,900, 22 कैरेट - ₹90,660, 18 कैरेट - ₹74,180

भोपाल: 24 कैरेट - ₹98,900, 22 कैरेट - ₹90,660, 18 कैरेट - ₹74,180

चांदी के भाव में आई गिरावट

जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी की कीमत 1,09,890 रुपये प्रति किलो है। देशभर के सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आगरा, औरंगाबाद, भोपाल, भिवंडी, गाजियाबाद और मैसूर में चांदी का रेट समान है।

बाजार में हलचल

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों में बदलाव और जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों के चलते सोने के दामों में यह तेजी आई है। निवेशकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है, खासकर उन लोगों के लिए जो सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं।

सोने के दाम में आई यह बढ़ोतरी त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए और अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाती है। वहीं, चांदी की गिरती कीमतें उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए आकर्षित कर सकती हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो मौजूदा रेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 July 2025, 10:23 AM IST

Advertisement
Advertisement