
सोने की कीमतों में गिरावट (img source: Google)
New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,30,290 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,19,290 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,30,140 और 22 कैरेट ₹1,19,290 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
हालांकि आज गिरावट दिख रही है, लेकिन पिछले एक सप्ताह में सोने ने मजबूती दिखाई है। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब ₹330 और 22 कैरेट सोना ₹300 तक मजबूत हुआ है।
देश के बड़े शहरों में सोने के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं:
दिल्ली:
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद:
अहमदाबाद, भोपाल:
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़:
Gold Price: सप्ताह के 7 दिनों में कब-कब चमकता है सोना? जानिए गोल्ड खरीदने का सही समय
पुणे, बेंगलुरु:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। इस साल अब तक वैश्विक स्तर पर सोना करीब 60 प्रतिशत तक मजबूत हो चुका है। वहीं घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में करीब 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है और वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो 2026 में सोने की कीमत 5 से 16 प्रतिशत तक और बढ़ सकती है।
सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव: ₹1,89,900 प्रति किलोग्राम हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब ₹5,000 मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव फिलहाल 58.17 डॉलर प्रति औंस है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक 9 और 10 दिसंबर को होने जा रही है। बाजार को उम्मीद है कि ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो बॉन्ड से निवेश हटकर गोल्ड जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ सकता है, जिससे सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है।
निवेश विशेषज्ञों के अनुसार, गोल्ड ETF फिजिकल सोने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और आसान विकल्प माना जा रहा है। इसमें स्टोरेज, मेकिंग चार्ज और चोरी का जोखिम नहीं होता। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी खरीद-बिक्री भी बेहद आसान है।
Location : New Delhi
Published : 8 December 2025, 9:37 AM IST