Gold Price Today: रिटर्न की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को झटका, सोने-चांदी के दाम लुढ़के- अब क्या करें?

पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 July 2025, 9:32 AM IST
google-preferred

New Delhi: 10 जुलाई 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में कमजोर संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो 9 जुलाई को 98,850 रुपये थी। यानी सिर्फ एक दिन में 680 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, और 18 कैरेट सोने का भाव 73,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है।

चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये रही, जो पहले के मुकाबले करीब 900 रुपये कम है।

आपके शहर में क्या हैं आज के रेट?

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में थोड़ा बहुत अंतर देखा गया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु सहित अन्य प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के आज के रेट इस प्रकार हैं

शहर 24K (10 ग्राम)           22K (10 ग्राम)          18K (10 ग्राम)

दिल्ली ₹98,320                 ₹90,140                   ₹73,750
मुंबई ₹98,170                   ₹89,990                  ₹73,630
चेन्नई ₹98,170                  ₹89,990                   ₹74,240
कोलकाता ₹98,170          ₹89,990                   ₹73,630
बेंगलुरु ₹98,170              ₹89,990                    ₹73,630
चंडीगढ़ ₹98,320            ₹90,140                     ₹73,750
आगरा ₹98,320              ₹90,140                     ₹73,750
हैदराबाद ₹98,170          ₹89,990                     ₹73,630
अहमदाबाद ₹98,220     ₹90,040                     ₹73,670
भोपाल ₹98,220            ₹90,040                      ₹73,670

Gold price today

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

आज देशभर में चांदी की कीमतें लगभग स्थिर लेकिन कमजोर बनी रहीं। प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का भाव इस प्रकार है

शहर                          1 किलो चांदी की कीमत 

दिल्ली                          ₹1,09,900
मुंबई                           ₹1,09,900
चेन्नई                           ₹1,09,900
हैदराबाद                    ₹1,09,900
बेंगलुरु                       ₹1,09,900
भोपाल                       ₹1,09,900
आगरा                       ₹1,09,900
गाजियाबाद               ₹1,09,900

क्यों गिर रहे हैं भाव?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के अनुसार, वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 11.66 डॉलर की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस तक आ गया। इसके चलते घरेलू बाजार में भी निवेशकों का रुझान घटा और कीमतें नीचे आईं।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना आज 700 रुपये गिरकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 1,04,000 रुपये प्रति किलो (सभी कर सहित) दर्ज की गई।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, लेकिन इसमें आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने ऊंचे दामों पर निवेश किया था, उनके लिए फिलहाल यह सतर्क रहने का समय है।

Location : 

Published :