Gold Price Today: दिल्ली से नोएडा तक गिरे गोल्ड रेट, जानिए आज किस शहर में कितना सस्ता मिल रहा सोना

Gold Price Today 18 June 2026: सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। MCX और हाजिर बाजार दोनों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट जारी हुए हैं। जानिए आपके शहर में क्या हैं नए भाव।

Updated : 18 June 2026, 4:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 18 जून 2026 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने के भाव में फिर नरमी देखने को मिली है। ऐसे समय में जब शादी-ब्याह और निवेश के लिए लोग सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। दिल्ली से लेकर पंजाब समेत देश के कई प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में दबाव में नजर आए।

MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार शाम तक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के वायदा भाव में 0.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना 476 रुपय प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,52,615 रुपय के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,091 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में दबाव बना हुआ है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में महंगा हुआ गोल्ड, देखें नए रेट

हाजिर बाजार में भी दिखी नरमी

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। बुधवार को सोना 1,50,663 रुपय प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। कारोबार के दौरान इसमें गिरावट आई और दोपहर तक भाव 1,50,105 रुपय तक पहुंच गए। हालांकि दिन के अंत में मामूली रिकवरी देखने को मिली और सोना 1,50,148 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा रेट

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
मुंबई ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
कोलकाता ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320

Gold Price Today: क्या अब सोना खरीदने का सही मौका? यूपी में दाम गिरते ही बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,53,060 ₹1,40,300 ₹1,17,500
लखनऊ ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
कानपुर ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
नोएडा ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
पटना ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370

गिरावट के बीच निवेशकों के लिए क्या संकेत

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का दीर्घकालिक रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सोना सुरक्षित निवेश विकल्प माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय के निवेशक मौजूदा गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख सकते हैं। उनका मानना है कि बड़े टाइम फ्रेम में सोने की मांग और निवेश आकर्षण बरकरार रहने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  18 June 2026, 7:57 AM IST

Advertisement