Site icon Hindi Dynamite News

Gold Price: गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, निवेशकों की पहली पसंद बना सोना, जानिए क्यों?

अमेरिका की मौद्रिक नीति और वैश्विक तनावों के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर हैं, जानें अपने शहर का ताजा भाव।
Post Published By: सौम्या सिंह
Published:
Gold Price: गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, निवेशकों की पहली पसंद बना सोना, जानिए क्यों?

New Delhi: भारत में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच, सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। एमसीएक्स (MCX) पर आज 24 कैरेट सोना 0.48% की बढ़त के साथ ₹1,09,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1.14% की उछाल आई है और यह ₹1,28,383 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय कारक बने तेजी का कारण

सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी का बड़ा कारण अमेरिका की मौद्रिक नीति में संभावित ढील और वहां की बढ़ती बेरोजगारी दर मानी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 17 सितंबर को ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भूराजनीतिक तनाव, खासकर रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत-चीन पर लगाए गए टैरिफ ने भी निवेशकों को सोने की ओर मोड़ा है।

देशभर में क्या है ताजा रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,11,430 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,02,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल

कैसे तय होती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

सोने और चांदी की कीमतें मुख्यतः अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले तय होती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव, आयात शुल्क (Import Duty), GST, सीमा शुल्क, और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियाँ कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं।

चूंकि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, इसलिए यहां की कीमतें विदेशी मुद्रा विनिमय दर से गहराई से जुड़ी होती हैं। अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें स्वतः ही बढ़ जाती हैं।

Gold Price: आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, जानें अपने शहर के भाव

सांस्कृतिक महत्व और निवेश का दृष्टिकोण

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है। शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा मानी जाती है, जिससे मांग में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होती है।

Gold Price: सोने-चाँदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, निवेशकों का बढ़ा रुझान, जानें अपने शहर के हाल

इसके अलावा, महंगाई से बचाव और शेयर बाजार में अस्थिरता के समय लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जाती है।

Exit mobile version