Gold Price: सोना-चांदी के भाव में हलचल, क्या बढ़ेगा दाम या मिलेगा राहत? जानिए आज के ताज़ा रेट

दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में आज सोना-चांदी की कीमतों में हलचल देखी गई। जानें 24, 22 और 18 कैरेट सोने व चांदी के ताज़ा रेट और निवेश से जुड़े अपडेट। आज हम आपको दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में सोना-चांदी की ताज़ा दरों और निवेश पर उनके असर के बारे में बता रहे हैं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 25 September 2025, 9:44 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में सोना और चांदी हमेशा से निवेश और परंपराओं का अहम हिस्सा रहे हैं। बदलते बाजार रुझानों और इक्विटी मार्केट की स्थिति के चलते इन धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। आज हम आपको दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में सोना-चांदी की ताज़ा दरों और निवेश पर उनके असर के बारे में बता रहे हैं।

दिल्ली में सोना-चांदी के दाम

राजधानी दिल्ली में आज सोने के दामों में तेजी बनी हुई है।

  • 24 कैरेट सोना ₹11,551 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना ₹10,589 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना ₹8,667 प्रति ग्राम

वहीं, चांदी के दाम ₹139.90 प्रति ग्राम और ₹1,39,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए। निवेशक इक्विटी मार्केट की गिरावट के बाद सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि साल की शुरुआत से सोने की मांग में तेजी देखने को मिली है।

Gold

सोना के भाव में हलचल

अहमदाबाद में सोना-चांदी के रेट

गुजरात की व्यावसायिक राजधानी अहमदाबाद में सोने के भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना ₹11,541 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना ₹10,579 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना ₹8,657 प्रति ग्राम

चांदी के दाम यहां भी ₹139.90 प्रति ग्राम और ₹1,39,900 प्रति किलोग्राम बने हुए हैं। अहमदाबाद लंबे समय से सोने के व्यापार का केंद्र रहा है। यहां के ज्वेलर्स देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब चांदी भी निवेश के नए साधन के रूप में लोकप्रिय हो रही है। बढ़ती जागरूकता और रियल टाइम रेट्स की जानकारी लोगों को निवेश में मदद कर रही है।

Gold Price Today: जानें देशभर में सोने का रेट, किस शहर में सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता

लखनऊ में सोने-चांदी के भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज के सोने के भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना ₹11,551 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना ₹10,589 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना ₹8,667 प्रति ग्राम

चांदी यहां भी ₹139.90 प्रति ग्राम और ₹1,39,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। लखनऊ में सोना न केवल निवेश बल्कि परंपरा और सामाजिक रिवाजों से भी गहराई से जुड़ा है। हाल के वर्षों में यहां सोने-चांदी की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। खासकर चांदी अब केवल बर्तन और आभूषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे निवेश का बेहतर साधन मानने लगे हैं।

Gold Price Today: सोने-चाँदी की कीमतों में आज उथल-पुथल, जानें आज के ताज़ा रेट्स

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की मजबूती और घरेलू मांग इनकी दरों पर सीधा असर डालती है। निवेशक अगर लंबे समय तक निवेश की सोच रहे हैं, तो सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 September 2025, 9:44 AM IST