Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सन्नाटा, क्या ये है तूफान से पहले की शांति? जानिए ताजा अपडेट

देशभर में पिछले 10 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। कीमतें कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और सरकारी टैक्स से तय होती हैं। पिछले दो वर्षों से ईंधन दरों में अपेक्षाकृत स्थिरता देखने को मिल रही है। आइए ऐसे में जानते हैं कि आज का क्या रेट है…

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 4 April 2026, 8:45 AM IST

New Delhi: देश में आम आदमी की सुबह अब सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों से हो रही है। हर दिन सुबह 6 बजे तेल विपणन कंपनियां नई दरें जारी करती हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब पर असर डाल रही हैं। ऑफिस जाने वाले से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर कोई इन कीमतों से प्रभावित हो रहा है।

प्रमुख शहरों के ताजा रेट

आज यानी 04 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं-

नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये
मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये
कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये
चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये, डीजल 92.34 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये, डीजल 90.17 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये
जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुये, डीजल 90.21 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये, डीजल 91.88 रुपये
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये, डीजल 89.00 रुपये
नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये, डीजल 89.50 रुपये

इन दरों में राज्यों के हिसाब से थोड़ा अंतर देखने को मिलता है, जो स्थानीय टैक्स के कारण होता है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव, जानिए आज किस शहर में कितना रेट?

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों ने ईंधन पर टैक्स में कटौती की थी। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता देखने को मिल रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है, लेकिन इसका सीधा असर फिलहाल घरेलू बाजार में कम दिखाई देता है।

किन कारकों से तय होती हैं कीमतें?

ईंधन की कीमतें इन कारकों पर निर्भर करती हैं-

कच्चे तेल की कीमत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने या घटने से भारत में भी कीमतें प्रभावित होती हैं।

डॉलर-रुपया विनिमय दर: भारत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर कीमतें बढ़ जाती हैं।

सरकारी टैक्स: केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स ईंधन की कीमत का बड़ा हिस्सा होते हैं।

पेट्रोल-डीजल और गैस पर अलर्ट! निचलौल में पुलिस सख्त, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी

रिफाइनिंग लागत: कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने की प्रक्रिया में आने वाली लागत भी कीमतों में जुड़ती है।

मांग और आपूर्ति: त्योहारों या मौसम के दौरान मांग बढ़ने पर कीमतों में उछाल आ सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 April 2026, 8:45 AM IST