
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया। गुरूवार को राज्य 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गये। इसके साथ ही कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बिनोद कुमार को डीजी सीआईडी बनाए गये हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में गुरूवार को बड़े बदलाव किए गए। 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। विनोद कुमार को डीजी सीआईडी के पद पर नियुक्त किया गया।@Uppolice #UttarPradeshPolice #IPSTransfers #VinodKumar #PoliceUpdates pic.twitter.com/NrU8xTs9rm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 21, 2026
जय नरायन सिंह, आईपीएस (RR-1994) को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ से पुलिस महानिदेशक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ स्थानांतरित किया गया।
ध्रुव कान्त ठाकुर, आईपीएस (RR-1994) को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० के साथ पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल, उ०प्र० (अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र०, लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० (अतिरिक्त प्रभार) स्थानांतरित किया गया।
UP DA Hike: यूपी कर्मचारियों को बड़ी राहत: 2% बढ़ा DA, जून की सैलरी में दिखेगा असर
बिनोद कुमार सिंह, आईपीएस (RR-1994) को पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उ०प्र०, लखनऊ और पुलिस महानिदेशक, यूपी-112, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार) स्थानांतरित किया गया।
आलोक सिंह, आईपीएस (RR-1995) को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर से पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल, उ०प्र० (अतिरिक्त प्रभार) स्थानांतरित किया गया।
अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईपीएस (RR-1995) को अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर स्थानांतरित किया गया।
ए० सतीश गणेश, आईपीएस (RR-1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार) स्थानांतरित किया गया।
डॉ० आर० के० स्वर्णकार, आईपीएस (RR-1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, उ०प्र० से अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ स्थानांतरित किया गया।
एस० के० भगत, आईपीएस (RR-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा स्थानांतरित किया गया।
गीता सिंह, आईपीएस (SPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, अभियोजन, उ०प्र०, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ स्थानांतरित किया गया।
Location : Lucknow
Published : 21 May 2026, 3:25 PM IST
Topics : IPS Transfer police department UP News Vinod Kumar