
जानिये कौन है अनुज अग्निहोत्री
New Delhi: शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा 2025 की अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है।
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट घोषित किए
डाइनामाइट न्यूज़ पर टॉप 10 रैंक होल्डर
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे एम
3. आकांश ढुल
4. राघव झुनझुनवाला
5. ईशान भटनागर
6. ज़िनिया अरोड़ा
7. ए आर राजा मोहिद्दीन
8. पक्षाल सेक्रेटरी
9. आस्था जैन
10. उज्ज्वल प्रियांक
कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परिक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रहने वाले हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए।
परीक्षा काफी कठिन
दरअसल, UPSC भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में अपनी किस्मत अजमाते हैं। लेकिन अंतिम चयन कुछ ही उम्मीदवारों का ही होता है। ऐसे में टॉप करना बहुत ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह परीक्षा काफी कठिन होती है।
UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए टॉप टेन की सूची
2023 में एसबीबीएस की पढ़ाई
अनुज राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। वह ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए। जहां एम्स से उन्होंने एसबीबीएस से पढ़ाई की। उन्होंने 2023 में एसबीबीएस की पढ़ाई की थी। इसके बाद Danics जॉइन किया था, जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज ( Group -B ) की प्रशासनिक सेवा है।
Location : New Delhi
Published : 6 March 2026, 3:10 PM IST