UP Police में रिकॉर्डतोड़ तबादले, 125 डिप्टी SP इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत एक साथ 125 डिप्टी एसपी (सीओ) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 July 2026, 3:58 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस में गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए। शासन ने एक साथ 125 डिप्टी एसपी (सीओ) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इनमें हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी भी शामिल हैं। तबादलों के बाद सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कई जिलों और इकाइयों में मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कमलेश कांत को मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह का तबादला भदोही से बिजनौर किया गया है। वहीं, अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी और मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में तैनाती मिली है।

कई और अधिकारियों को नई पोस्टिंग

फेरबदल के तहत जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है। रणवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर, राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट और अमित प्रताप सिंह को लखनऊ स्थित एएनटीएफ मुख्यालय से बहराइच भेजा गया है। इसके अलावा शिव ठाकुर समेत कई अन्य अधिकारियों को भी नई जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है।

Lucknow: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- संविधान, श्रद्धा और आस्था से हुआ खिलवाड़

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

यह तबादला अभियान मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, बहराइच, बुलंदशहर और कई अन्य जिलों तक फैला हुआ है। शासन का कहना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, कानून-व्यवस्था में सुधार लाना और प्रशासनिक कामकाज को तेज करना है। नए आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपनी नई तैनाती पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Location :  Lucknow

Published :  2 July 2026, 3:37 PM IST