
यूपी में दो वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई कमान (Img: AI Generated Image)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बुधवार को दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी जगह 1991 बैच के अधिकारी बाबू लाल मीणा को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। वह राजस्व परिषद की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का भी प्रभार देख रही थीं। उनके रिटायरमेंट के बाद अब इन जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। इससे प्रदेश के दो अहम प्रशासनिक पदों पर नई व्यवस्था लागू हुई है।
ये भी पढ़ें- बस थोड़ी देर में होगा फैसला! 126 पेशियों और 22 गवाह, परिवार ने मांगी फांसी की सजा
1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को अब उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह बना रहेगा।
1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य और परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी। अमृत अभिजात को इसी महीने परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला था। अब परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जुड़ने से उनके पास परिवहन से जुड़े प्रशासनिक काम का दायरा और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- हाईजैकिंग नहीं बल्कि पायलटों की आपसी कहासुनी? जानिए क्यों अचानक भेजना पड़ा Flydubai को इमरजेंसी कोड
फिलहाल दोनों अधिकारियों को उनके मौजूदावानिवृत्ति के बाद बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अमृत अभिजात को राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला है। दोनों अधिकारियों के पास उनकी मौजूदा जिम्मेदारियां विभागों के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Location : Lucknow
Published : 30 September 2026, 2:27 PM IST